शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा भी अपने घर पर दिया प्रज्जविलत कर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में सहभागिता की।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा भाव से जुड़ने तथा सामूहिक रूप से विकसित और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित नागरिकों ने सेवा, समर्पण, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।