दतिया जिले के प्रमुख आइकॉनिक स्थल सेवा से संकल्प अभियान के तहत दतिया में विभिन्न स्थानों पर हुआ ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलन

दतिया 18 सितंबर 2026। सेवा से संकल्प अभियान के तहत आज दतिया जिले में विभिन्न स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को सेवा और विकास के कार्यों से जोड़ना रहा।इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रमुख एवं धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया। शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा भी अपने घर पर दिया प्रज्जविलत कर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में सहभागिता की। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा भाव से जुड़ने तथा सामूहिक रूप से विकसित और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित नागरिकों ने सेवा, समर्पण, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान दतिया की गौरवशाली सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा की झलक भी देखने को मिली विभिन्न स्थानों पर दीपों की रोशनी से वातावरण जगमगा उठा और नागरिकों में उत्साह एवं उमंग का संचार हुआ कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल, घनश्याम पिरोनिया, आशुतोष तिवारी, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत सुरभि जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं आमजन ने सहभागिता की आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायतवार, नगरपालिका के वार्डवार तथा जिले के विभिन्न प्रमुख एवं आइकॉनिक स्थलों जैसे पीतांबरा मंदिर उत्तर द्वार, करन सागर तालाब, उनाव बालाजी,सनकुआं धाम सेवढ़ा, बावड़ी सरकार, शीतला माता मंदिर इन्दरगढ, खैरी माता मंदिर, हनुमान जी मंदिर ग्राम कुम्हेड़ी, सिद्ध बाबा मंदिर ग्राम खमेरा, मंदिर एवं पंचायत भवन ग्राम बसई पर हर्षोल्लास के साथ किया गया जिला पंचायत कार्यालय एवं उपसंचालक कृषि कार्यालय पर भी आशीर्वाद का दिया प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया
सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी के माध्यम से सेवा और विकास के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा अभियान के दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर नागरिकों को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है

गणेश उत्सव को लेकर थाना बरुआसागर में पीस कमेटी की बैठक, व्यवस्थाओं को लेकर हुआ मंथन
IIpshita chaurasiya
रीवा में एबीवीपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर









