पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजरषि राज IPS के निर्देशन में मुहाना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.63 ग्राम स्मैक और 70 पव्वे देशी शराब के साथ 14 बोतल बीयर बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आयुक्तालय जयपुर के आउटर क्षेत्र में दूर-दराज की ढाणियों एवं कॉलोनियों में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और गंभीर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।