ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
19 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध1 मिनट पढ़ें

जयपुर: मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

जयपुर: मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
जयपुर: मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार — अपराध | City News 24

जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजरषि राज IPS के निर्देशन में मुहाना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.63 ग्राम स्मैक और 70 पव्वे देशी शराब के साथ 14 बोतल बीयर बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आयुक्तालय जयपुर के आउटर क्षेत्र में दूर-दराज की ढाणियों एवं कॉलोनियों में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और गंभीर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित कुमार शर्मा के निर्देशन तथा एसीपी मानसरोवर हिमेंद्र शर्मा के निकट सुपरविजन में मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार नारड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित टीम ने सूचनाओं का संकलन किया। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पार्श्वनाथ सिटी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब और मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया।

बरामदगी का विवरण:

  • TUBORG Strong बीयर की 14 बोतल
  • देशी शराब के 21 पव्वे
  • LOVELY Lime Strong देशी शराब के 35 पव्वे
  • मादक पदार्थ स्मैक 2.63 ग्राम

पुलिस ने मामले में पायल बिडावत पुत्री धारासिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी मकान नंबर 203, श्रीजी नगर, रामपुरा रोड, सांगानेर, थाना मुहाना, जयपुर को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में: थानाधिकारी मुकेश कुमार नारड़िया, एसआई भगवान सहाय, एएनटीएफ टीम जयपुर के सुखदेव, एचसी कान सिंह, कांस्टेबल अमित, श्योजीराम तथा महिला कांस्टेबल अनीता शामिल रहे।

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें