ग्राम पंचायत शरीफपुर छिछनी के प्रधान पर्वत सिंह पुत्र झम्मन लाल ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में क्षेत्रीय लेखपाल अमित कुमार पर बाढ़ राहत किट के वितरण में अनियमितता और किट बेचने का आरोप लगाया है।
प्रधान का आरोप है कि राहत सामग्री का वितरण 13 सितंबर को शमसाबाद स्थित गल्ला मंडी में किया गया।
वितरण से पहले लेखपाल द्वारा भंडार कक्ष से 460 राहत किट अलग रखवा ली गई थीं।