तराई क्षेत्र में टू लेन और फोर लेन सड़कों का जाल बिछा है, लेकिन इन पर राहगीरों की यात्रा आसान नहीं है।
सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत नहीं की जाती और दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में संकेतक भी नहीं लगाए जाते हैं।
सेमरी से इकौना और भिनगा से सेमरी मार्ग पर गड्ढे व उजड़ी सड़कें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।