रायबरेली में 'अखिलेश यादव वापस जाओ' के पोस्टर से सियासी गरमाहट, उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में अचानक शुरू हुए 'पोस्टर वार' ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
भाजपा नेता का कहना है कि यह पोस्टर क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का प्रकटीकरण हैं।इस घटना के बाद से जिले का सियासी तापमान बढ़ गया है।
जहां एक तरफ भाजपा इस कदम को जायज ठहरा रही है, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश है।