रायबरेली में पोस्टर वार से राजनीतिक हलचल हुई तेज

रायबरेली में 'अखिलेश यादव वापस जाओ' के पोस्टर से सियासी गरमाहट, उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में अचानक शुरू हुए 'पोस्टर वार' ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। जिले के विभिन्न प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरोध में "अखिलेश यादव वापस जाओ" लिखे पोस्टर लगाए गए हैं।इन विवादित पोस्टरों को लगवाए जाने की जिम्मेदारी स्थानीय भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने ली है। भाजपा नेता का कहना है कि यह पोस्टर क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का प्रकटीकरण हैं।इस घटना के बाद से जिले का सियासी तापमान बढ़ गया है। जहां एक तरफ भाजपा इस कदम को जायज ठहरा रही है, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश है। सपा नेताओं ने इसे भाजपा की हताशा बताते हुए पोस्टरों को हटाने और विरोध दर्ज कराने की बात कही है।आने वाले दिनों में इस पोस्टरबाजी को लेकर रायबरेली की राजनीति में टकराव और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधु को दिया आशीर्वाद

अखिलेश यादव के रायबरेली दौड़े पर उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने उठाए सवाल








