रायबरेली में बुधवार को जीआरपी पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने रायबरेली जीआरपी थाने का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सचिन पटेल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक ने थाने के अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, शस्त्रों समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।