मुहाना थाना पुलिस और डीएसटी जयपुर दक्षिण ने एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके पति और बेटे को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पारिवारिक रंजिश और अवैध संबंधों के संदेह के चलते पति और बेटे ने मिलकर महिला की हत्या की तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को एक सुनसान कुएं में फेंक दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।