ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
24 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध3 मिनट पढ़ें

जयपुर में महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति और बेटा गिरफ्तार

जयपुर में महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति और बेटा गिरफ्तार
जयपुर में महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति और बेटा गिरफ्तार — अपराध | City News 24

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस और डीएसटी जयपुर दक्षिण ने एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके पति और बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक रंजिश और अवैध संबंधों के संदेह के चलते पति और बेटे ने मिलकर महिला की हत्या की तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को एक सुनसान कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज IPS के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण नलिन कुमार शर्मा के निर्देश एवं सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में मुहाना थाना अधिकारी मुकेश कुमार खारड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।

गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2025 को आरोपी हरिओम चौधरी थाने पहुंचा और अपनी मां मिंटू चौधरी के 27 मई 2025 से घर नहीं लौटने की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि महिला का मोबाइल भी उसी दिन से बंद है और रिश्तेदारों से पूछताछ के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।

इस पर मुहाना थाना पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट संख्या 125/25 दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान डीएसटी टीम को एक महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि लापता मिंटू चौधरी की हत्या उसके पति नानाराम चौधरी और बेटे हरिओम ने की है तथा शव को कुएं में छिपाया गया है।

पूछताछ में सामने आई वारदात

पुलिस ने आरोपी नानाराम चौधरी और उसके बेटे हरिओम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने शव को गांव अचरावाना के पास स्थित एक सुनसान कुएं में छिपाने की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कुएं की तलाशी ली। पुलिस ने वहां से महिला मिंटू चौधरी का डीकम्पोज शव बरामद किया।

शव बरामद होने के बाद मामले में धारा 109(1), 238ए बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आगे बढ़ाया गया।

100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

पुलिस के अनुसार, वारदात का खुलासा करने के लिए टीम ने घटनास्थल और वहां आने-जाने वाले रास्तों की जांच की। इसके अलावा 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तथा तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से मामले की कड़ियां जोड़ते हुए दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई।

शव कुएं में फेंकने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या के बाद शव को रात के अंधेरे में गांव अचरावाना के बाहर स्थित एक सूखे/गहरे कुएं में फेंक दिया था। पुलिस का कहना है कि दोनों ने साक्ष्य छिपाने और कानून से बचने के उद्देश्य से शव को वहां छिपाया।

पुलिस के अनुसार, महिला के परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा उसके बारे में पूछे जाने पर आरोपियों ने उन्हें गुमराह किया और खुद को निर्दोष साबित करने के लिए थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने की समझाइश

हत्या की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीण और जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर एकत्र हो गए तथा घटना को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से लोगों को समझाइश दी गई।

गंभीर वारदात को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। टीम की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. नानाराम चौधरी

पुत्र स्वर्गीय झूंथा राम, जाति जाट, उम्र 42 वर्ष, निवासी किशोरपुरा, थाना मुहाना, जयपुर। वर्तमान पता प्लॉट नंबर बी-5, वृंदावन गार्डन के पीछे, देवराज नगर, मदरामपुरा, तहसील सांगानेर, थाना मुहाना, जयपुर।

  1. हरिओम चौधरी

पुत्र नानाराम चौधरी, जाति जाट, उम्र 20 वर्ष, निवासी किशोरपुरा, थाना मुहाना, जयपुर। वर्तमान पता प्लॉट नंबर बी-5, वृंदावन गार्डन के पीछे, देवराज नगर, मदरामपुरा, तहसील सांगानेर, थाना मुहाना, जयपुर।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें