नवाबगंज में बंदर की करंट लगने से अचानक मौत, स्थानीय लोगों ने विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार खबर जिला बरेली, तहसील नवाबगंज से है।
नगर नवाबगंज में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित नए पुल से कुछ दूरी आगे सड़क किनारे एक बंदर की करंट लगने से अचानक मृत्यु हो गई।
सड़क किनारे बंदर का शव पड़ा देखकर वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी।