अलीगंज क्षेत्र में करीब 24 घंटे से जारी बारिश और तेज हवाओं के चलते ग्राम अकबरपुर कोट में किसान ओमशरण को भारी नुकसान हो गया।
शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह कच्ची झोपड़ी की कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
दीवार के मलबे में किसान ऊर्जा समृद्ध योजना के तहत लगा 10 किलोवाट का सोलर पैनल और उससे जुड़ी पूरी व्यवस्था दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।