ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆
26 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्राकृतिक1 मिनट पढ़ें

एटा में बारिश और तेज हवा ने मचाई तबाही, किसान की झोपड़ी ढही; सोलर पैनल समेत लाखों का नुकसान

एटा में बारिश और तेज हवा ने मचाई तबाही, किसान की झोपड़ी ढही; सोलर पैनल समेत लाखों का नुकसान
एटा में बारिश और तेज हवा ने मचाई तबाही, किसान की झोपड़ी ढही; सोलर पैनल समेत लाखों का नुकसान — प्राकृतिक | City News 24

एटा। अलीगंज क्षेत्र में करीब 24 घंटे से जारी बारिश और तेज हवाओं के चलते ग्राम अकबरपुर कोट में किसान ओमशरण को भारी नुकसान हो गया। शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह कच्ची झोपड़ी की कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में किसान ऊर्जा समृद्ध योजना के तहत लगा 10 किलोवाट का सोलर पैनल और उससे जुड़ी पूरी व्यवस्था दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। किसान के अनुसार, झोपड़ी में रखा करीब तीन कुंतल लहसुन, पशु चारा, चारपाई, तखत, कपड़े-बर्तन समेत कृषि और घरेलू सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गया। ओमशरण ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे बाहर निकलने पर झोपड़ी की दीवार गिरी मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो मलबा सोलर पैनल के ऊपर पड़ा था और पैनल पूरी तरह टूट चुका था। परिजनों के मुताबिक, घटना में करीब तीन से साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना राजस्व विभाग के लेखपाल श्रीराम को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके पर नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मलबे में दब गई मेहनत की कमाई सोलर पैनल के क्षतिग्रस्त होने से किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, झोपड़ी में रखा कृषि उत्पाद और घरेलू सामान भी बारिश व मलबे की चपेट में आने से बर्बाद हो गया।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें