जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके पप्पू गंगवार को अब भारतीय किसान यूनियन टिकैत में प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नवाबगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और किसानों में उत्साह देखने को मिला।
पप्पू गंगवार के नवाबगंज पहुंचने पर रिठौरा टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया।