ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆
27 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

जिला प्रभारी से प्रदेश उपाध्यक्ष बने पप्पू गंगवार नवाबगंज में किसानों ने किया जोरदार स्वागत।

जिला प्रभारी से प्रदेश उपाध्यक्ष बने पप्पू गंगवार नवाबगंज में किसानों ने किया जोरदार स्वागत।
जिला प्रभारी से प्रदेश उपाध्यक्ष बने पप्पू गंगवार नवाबगंज में किसानों ने किया जोरदार स्वागत। — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

खबर — जिला बरेली, तहसील नवाबगंज जिला प्रभारी से प्रदेश उपाध्यक्ष बने पप्पू गंगवार, नवाबगंज में किसानों ने किया जोरदार स्वागत

“मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके हौसलों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू गंगवार पहली बार नवाबगंज पहुंचे। जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके पप्पू गंगवार को अब भारतीय किसान यूनियन टिकैत में प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नवाबगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और किसानों में उत्साह देखने को मिला। पप्पू गंगवार के नवाबगंज पहुंचने पर रिठौरा टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ स्वागत यात्रा नवाबगंज की ओर रवाना हुई।

स्वागत यात्रा नवाबगंज मार्केट सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी। रास्ते में कई स्थानों पर किसानों और कार्यकर्ताओं ने पप्पू गंगवार का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

स्वागत के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू गंगवार ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि किसानों और संगठन के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि वह किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने और भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा, जब गांव का किसान संगठन के साथ मजबूती से खड़ा होगा। किसानों को आपसी एकता बनाए रखने की जरूरत है। गांव-गांव किसानों की समस्याओं को समझकर उन्हें संबंधित अधिकारियों और शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता रहेगी।

पप्पू गंगवार ने स्वागत के लिए पहुंचे सभी किसानों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो सम्मान और विश्वास किसानों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से मिला है, वह उनके लिए महत्वपूर्ण है और इस विश्वास को बनाए रखने के लिए वह पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता, किसान और समर्थक मौजूद रहे। पप्पू गंगवार के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद नवाबगंज में हुए इस स्वागत कार्यक्रम को संगठन की गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Shivam mishra
Shivam mishra
Bureau chief bareilly · City News 24
शिवम् मिश्रा ब्यूरो चीफ बरेली City News 24
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें