राहुल गांधी के लिए मां सरस्वती से सद्बुद्धि की प्रार्थना, कांग्रेस पर साधा निशाना
रायबरेली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग और चुनाव आयोग को लेकर दिए जा रहे बयानों के विरोध में रविवार को रायबरेली के शहीद चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ में आहुति देकर कांग्रेस नेतृत्व को आड़े हाथों लिया।