ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆
28 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति1 मिनट पढ़ें

रायबरेली में चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस के बयानों पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उठाए सवाल

राहुल गांधी के लिए मां सरस्वती से सद्बुद्धि की प्रार्थना, कांग्रेस पर साधा निशाना

रायबरेली में चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस के बयानों पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उठाए सवाल
राहुल गांधी के लिए मां सरस्वती से सद्बुद्धि की प्रार्थना, कांग्रेस पर साधा निशाना — राजनीति | City News 24

रायबरेली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग और चुनाव आयोग को लेकर दिए जा रहे बयानों के विरोध में रविवार को रायबरेली के शहीद चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ में आहुति देकर कांग्रेस नेतृत्व को आड़े हाथों लिया। यज्ञ के दौरान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार मिलने पर कांग्रेस नेतृत्व चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाने का प्रयास करता है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। मंत्री ने रायबरेली संसाद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में रायबरेली की जनता से जुड़े विकास कार्यों और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के बजाय वे केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता विकास चाहती है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है।सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां सरस्वती से राहुल गांधी को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। यज्ञ में प्रतीकात्मक रूप से “राहुल गांधी स्वाहा” और “प्रियंका गांधी स्वाहा” की आहुति भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के बयानों की निंदा करते हुए चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की बात कही।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहीद चौक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में दिनभर राजनीतिक चर्चाओं का माहौल बना रहा।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें