फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार अधिकारियों की आईडी का दुरुपयोग कर कूटरचित दस्तावेज अपलोड करने का आरोप, तीन एंड्रायड मोबाइल बरामद भदोही।
सुरियावां थाना पुलिस ने अधिकारियों की आईडी का दुरुपयोग कर कूटरचित दस्तावेज और सादे कागज अपलोड करके फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से तीन एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।