दतिया पण्डोखर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर पहुँचाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल सागर/पण्डोखर (दतिया)।
सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की वैश्विक प्रतिष्ठा की दिशा में श्री पण्डोखर सरकार धाम एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर अग्रसर है।
पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज के सान्निध्य में अमेरिका में 24 अक्टूबर से पण्डोखर सरकार के प्रसिद्ध त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार के आयोजन की पहल की जा रही है।