ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆
29 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

दतिया/ पण्डोखर-अमेरिका में पहली बार गूँजेगी पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार की आध्यात्मिक गूँज

दतिया/ पण्डोखर-अमेरिका में पहली बार गूँजेगी पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार की आध्यात्मिक गूँज
दतिया/ पण्डोखर-अमेरिका में पहली बार गूँजेगी पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार की आध्यात्मिक गूँज — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

दतिया पण्डोखर

भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर पहुँचाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

सागर/पण्डोखर (दतिया)। सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की वैश्विक प्रतिष्ठा की दिशा में श्री पण्डोखर सरकार धाम एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर अग्रसर है। पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज के सान्निध्य में अमेरिका में 24 अक्टूबर से पण्डोखर सरकार के प्रसिद्ध त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार के आयोजन की पहल की जा रही है। यह आयोजन विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के श्रद्धालुओं को अपनी सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और धार्मिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

श्री पण्डोखर सरकार धाम के संस्थापक एवं ट्रस्ट के सचिव श्री मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि विश्व विख्यात त्रिकालदर्शी संत श्री गुरुशरण जी महाराज के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में पण्डोखर धाम की ख्याति देश-विदेश में निरंतर विस्तार प्राप्त कर रही है। भारत की प्राचीन ऋषि-मुनि परंपरा, सनातन धर्म के आध्यात्मिक ज्ञान और भारतीय संस्कृति के मूलभूत संस्कारों को वैश्विक स्तर पर पहुँचाना धाम का प्रमुख उद्देश्य रहा है।

मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आज विदेशों में निवास कर रहे भारतीय परिवारों की नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे में अमेरिका में त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार का आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन का अवसर होगा, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के वैश्विक प्रसार की दिशा में भी एक सार्थक कदम सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की आध्यात्मिक परंपराएँ मानव जीवन में आस्था, आत्मविश्वास, सदाचार, सेवा, परोपकार और सकारात्मकता का संचार करती हैं। पूज्य गुरुदेव के सत्संग, आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं दिव्य दरबार के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन की विभिन्न समस्याओं के बीच धैर्य, संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा प्राप्त होती है।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं, आयोजकों एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले धर्मप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पण्डोखर सरकार धाम की यह आध्यात्मिक यात्रा भविष्य में विश्व के अन्य देशों तक भी सनातन संस्कृति और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं का संदेश पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भवदीय : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) पण्डोखर

Vinod Kumar rajpoot
Vinod Kumar rajpoot
रिपोर्टर · City News 24
khooja kurthar lahar bhind mp 477449
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें