ग्राम पंचायत हरिया तराई के मजरा लालपुर चौराहा स्थित खलिहान की जमीन गाटा संख्या 399 पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि खलिहान की जमीन के साथ-साथ सड़क की पटरी पर भी अवैध रूप से छप्पर रखकर रास्ते को बाधित किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रास्ते पर अतिक्रमण के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।