बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाली गाड़ियों पर अब परिवहन विभाग की पैनी नजर है।
मंगलवार को अलीगंज क्षेत्र में शुरू हुई स्कूली वाहनों की जांच में ही तीन वाहन सुरक्षा के मानकों पर फेल हो गए।
जांच के दौरान दो वाहन बिना फिटनेस और एक बिना परमिट संचालित मिला।