कार्यक्रम का शुभारंभ कारागार के मुख्य द्वार पर ध्वजा रोहण एवं राष्ट्रगान के साथ साथ महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कारागार कर्मियों द्वारा दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया।
बंदियों को भी महापुरुषों के जीवन-मूल्यों से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच एवं अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।