स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को अलीगंज कस्बे में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।