ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
भारत2 मिनट पढ़ें

अलीगंज में गूंजे देशभक्ति के नारे, विधायक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

अलीगंज में गूंजे देशभक्ति के नारे, विधायक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
अलीगंज में गूंजे देशभक्ति के नारे, विधायक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा — भारत | City News 24

अलीगंज, एटा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को अलीगंज कस्बे में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एसपीएस रिसॉर्ट से हुआ। यहां से यात्रा मैनपुरी रोड, सरायअड्डा, माताजी चौक, गांधी चौराहा, मुख्य बाजार, तहसील चौराहा और नगला पड़ाव होते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण कर पुनः एसपीएस रिसॉर्ट पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता और नगरवासी लगातार 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाते रहे। देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति नारों से पूरे कस्बे का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं तथा देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाएं। वहीं ग्राम अमरोली में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ नवीन तोमर ने किया। इसमें ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में सुभाष, बर्मा वर्मा, जितेंद्र सिंह राठौड़, बल्लू प्रधान, डिंपल राठौर, कुलदीप मिश्रा, कन्हैया शर्मा, भानु प्रताप, अभय, सुखबीर सिंह, पीयूष शाक्य, दिनेश गुप्ता, लोकपाल शाक्य, आशीष राजपूत, भोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। थाना प्रभारी रूपेश वर्मा, कस्बा इंचार्ज मनीष बालियान सहित पुलिस बल यात्रा के साथ मौजूद रहा और यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

विषय
Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें