फास्ट फूड में इस्तेमाल होने वाली ग्रेवी की गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलीगंज क्षेत्र में कार्रवाई की।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि फास्ट फूड दुकानों पर मोमो, चाऊमीन और मंचूरियन में इस्तेमाल की जा रही ग्रेवी खराब गुणवत्ता की हो सकती है, जिससे खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।
शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित फास्ट फूड कॉर्नर से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।