मिलेट्स मेला /श्री अन्न रेसिपी प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को श्री अन्न (मिलेट्स) के पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक गुणों के प्रति जागरूक करना तथा दैनिक आहार में श्री अन्न को शामिल करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर फीता काटकर मिलेट्स मेला/श्री अन्न महोत्सव का उद्घाटन किया।