ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
8 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़3 मिनट पढ़ें

रायबरेली में श्री अन्न महोत्सव में मिलेट्स से बने पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन

मिलेट्स मेला /श्री अन्न रेसिपी प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रायबरेली में श्री अन्न महोत्सव में मिलेट्स से बने पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन
मिलेट्स मेला /श्री अन्न रेसिपी प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली में 06 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मिलेट्स मेला /श्री अन्न रेसिपी प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को श्री अन्न (मिलेट्स) के पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक गुणों के प्रति जागरूक करना तथा दैनिक आहार में श्री अन्न को शामिल करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर फीता काटकर मिलेट्स मेला/श्री अन्न महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने महोत्सव में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा श्री अन्न से तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक एवं आकर्षक व्यंजनों के लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉलों पर प्रदर्शित श्री अन्न से तैयार खाद्य पदार्थों की जानकारी ली तथा प्रतिभागियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से श्री अन्न एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित बनाए गए पोस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा अनाज से तैयार की गई आकर्षक रंगोली का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्री अन्न, स्वस्थ जीवनशैली एवं जनजागरूकता से जुड़े संदेश दिए, जिसकी उपस्थित लोगों द्वारा सराहना की गई।कार्यक्रम के दौरान श्री अन्न/मिलेट्स के महत्व, पोषण संबंधी गुणों एवं उपयोगिता के संबंध में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि श्री अन्न को दैनिक आहार में शामिल कर संतुलित एवं पौष्टिक खान-पान को बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही श्री अन्न से तैयार विभिन्न व्यंजनों के माध्यम से इसके उपयोग को सरल, स्वादिष्ट एवं आकर्षक बनाने के बारे में भी जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल एवं वृहद आयोजन के लिए कृषि विभाग सहित सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर पोस्टर, रंगोली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि श्री अन्न पोषण की दृष्टि से महत्वपूर्ण खाद्य विकल्प हैं। स्वस्थ जीवनशैली के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने आमजन को श्री अन्न के उपयोग को बढ़ावा देने तथा इसे अपने दैनिक आहार का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों में पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ श्री अन्न के प्रति रुचि भी विकसित होती है। कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, संस्थाओं के प्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि मिलेट्स हमारे पारंपरिक एवं पौष्टिक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। इनमें पोषण संबंधी अनेक गुण पाए जाते हैं और इनके उपयोग को बढ़ावा देकर स्वस्थ खान-पान की आदतों को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें