बदायूं संविलयन विद्यालय कौआ नगला में आंगन उत्सव का आयोजन, गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म संपन्न विकासखंड कादरचौक के ग्राम कौआ नगला स्थित संविलयन विद्यालय में आज आंगन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजवती तथा आंगनवाड़ी सहायिका पूनम ने सहभागिता की।