दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
रायबरेली में कंटेनर ट्रक अचानक बना आग का गोला

रायबरेली में खड़ा कंटेनर ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। देखते ही देखते कंटेनर ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ट्रक में लगी भीषण आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर राहगीरों में भी हड़कंप मच गया। आग के चलते सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद भी अभी तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास का है।
संबंधित ख़बरें

हरदोई बालाजी मंदिर में हाथी हुआ खूनी, महंत के बड़े भाई को सूंड से उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला, दर्दनाक मौत
दुर्घटना·0

हरदोई राजमार्ग पर पलटी करब से भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक बाल बाल बचा
दुर्घटना·3

हरदोई घर लौट रहे कबाड़ व्यापारी को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला मौके पर ही दर्दनाक मौत
दुर्घटना·1






