कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने काकोरी एक्शन के वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का त्याग और संघर्ष देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।