ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
23 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
शिक्षा1 मिनट पढ़ें

राणा बेनी माधव ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ काकोरी एक्शन कार्यक्रम

राणा बेनी माधव ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ काकोरी एक्शन कार्यक्रम
राणा बेनी माधव ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ काकोरी एक्शन कार्यक्रम — शिक्षा | City News 24

रायबरेली में 08 अक्टूबर 2026 को भारतेन्दु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन, रायबरेली के संयुक्त तत्वावधान में राणा बेनी माधव ऑडिटोरियम, रायबरेली में काकोरी एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य काकोरी एक्शन से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, क्रांतिकारियों के त्याग एवं बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवा पीढ़ी को देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर उन्होंने काकोरी एक्शन के वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का त्याग और संघर्ष देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा काकोरी एक्शन की ऐतिहासिक घटना एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रसंगों की प्रभावशाली प्रस्तुति की गई। प्रस्तुतियों के माध्यम से क्रांतिकारियों के साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जीवंत किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम के पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के आश्रितों को शाल व माला पहनकर सम्मानित किया गया।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें