जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय सचिव महोदय के आदेशानुसार विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुभाशीष संस्थान में विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव जी ने की।
इस अवसर पर काउंसलर एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्री नीरज श्रीवास्तव ने मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, सकारात्मक सोच तथा जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के विषय में उपयोगी जानकारी साझा की।