नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद पर उप निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन का किया निरीक्षण
दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को सम्पन्न होने वाले मतदान के दृष्टिगत आज सभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी संबंधित मतदेय स्थलों के लिए की जा रही है।
जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।