ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
12 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

डीएम ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद पर उप निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन का किया निरीक्षण

डीएम ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद पर उप निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन का किया निरीक्षण — प्रशासन | City News 24

रायबरेली में 12 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने नगर पंचायत सलोन के रिक्त अध्यक्ष पद पर उप निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सलोन का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को सम्पन्न होने वाले मतदान के दृष्टिगत आज सभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी संबंधित मतदेय स्थलों के लिए की जा रही है। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। पोलिंग पार्टियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक निर्वाचन सामग्री एवं अभिलेख उपलब्ध कराते हुए समय से रवाना किया जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण रखी जाएं तथा निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ करें। साथ ही, मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते हुए उप निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराया जाए।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें