दीपावली की खुशियां किसी परिवार के लिए जीवनभर का दर्द न बन जाएं, इसी उद्देश्य से एम्स भोपाल ने जन-जागरूकता एडवाइजरी जारी की है।
आमजन से अपील की गई है कि वे कार्बाइड गन और अन्य देशी विस्फोटक उपकरणों से दूर रहें, क्योंकि इनका उपयोग गंभीर एवं जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।
इन उपकरणों के विस्फोट से आंख, चेहरे, हाथ, कान तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लग सकती है।