कोतवाली अलीगंज क्षेत्र में एटा-अलीगंज मार्ग पर बुधवार को ग्राम लड़सिया के पास कार और दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित होंडा सिटी कार सड़क से करीब 20 फीट दूर जाकर पेड़ से टकरा गई।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज पहुंचाया, जहां से घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।