सकल हिंदू सामाजिक समिति, नागदा के तत्वावधान में गुरुवार को जवाहर मार्ग स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में शस्त्र एवं शास्त्र पूजन का धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया।
दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं नगरवासियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मां शक्ति की आराधना कर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया गया।