शिविर में श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं, उनके लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी कार्यरत श्रमिकों का डिजिटल लेबर चौक ऐप पर पंजीयन कराया गया तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पंजीयन करवाने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही श्रमिकों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया तथा योजनाओं से जुड़कर अपने सामाजिक एवं आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया।