मेरा युवा भारत, मध्यप्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य स्तरीय राजभाषा हिंदी कार्यशाला एवं विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग, राजभाषा नियमों के पालन तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार पर विचार-विमर्श किया गया।
वहीं, समीक्षा बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित युवा कार्यक्रमों की प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई।