किसानों की आय बढ़ाने और बेहतर पैदावार के लिए मिल प्रशासन ने गांवों में बढ़ाई गन्ने की बुआई, उन्नत बीजों व आधुनिक तकनीकों अपनाने की अपील
बजाज चीनी मिल, रुधौली की ओर से शरदकालीन गन्ना बुआई अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान के तहत क्षेत्र के जोगिया, समस्तपुर, मलानी, सैदुल्लापुर, अदमापुर, उपरेला (ए व बी), पिरेला (ए व बी) और चंदोरवा गांवों में गन्ने की बुआई को बढ़ावा दिया जा रहा है।