रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थित पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में सावन मेले को लेकर रविवार व सोमवार को जिले की यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू किया गया है।
वाहनों के डायवर्जन की नई व्यवस्था शनिवार रात 12 बजे से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी।इन दो दिनों में बाराबंकी से रामनगर तक छोटे वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।
कार, बाइक व अन्य छोटे वाहन रामनगर के चौकाघाट से मरकामऊ, बदोसराय, सफदरगंज होते हुए अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर पहुंचेंगे और इसी रास्ते से जाएंगे।