ब्रेकिंग
Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची
2 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
भारतदुनियाराजनीतिकारोबारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनलाइफस्टाइलसेहतशिक्षाऑटोअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीभारतभारतदुनियादुनियाराजनीतिराजनीतिकारोबारकारोबारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनलाइफस्टाइललाइफस्टाइलसेहतसेहतशिक्षाशिक्षाऑटोऑटोअपराधअपराध
ऑटो2 मिनट पढ़ें

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर आज से नहीं चलेंगे ट्रक व बसें

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर आज से नहीं चलेंगे ट्रक व बसें
बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर आज से नहीं चलेंगे ट्रक व बसें — ऑटो | City News 24

बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थित पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में सावन मेले को लेकर रविवार व सोमवार को जिले की यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू किया गया है। सावन मेला में आस-पास के जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से लखनऊ व बहराइच की ओर से कोई भी भारी वाहन व रोडवेज की बस तक बाराबंकी-बहराइच हाईवे से रविवार रात से सोमवार तक नहीं गुजरेंगे। वाहनों के डायवर्जन की नई व्यवस्था शनिवार रात 12 बजे से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी।इन दो दिनों में बाराबंकी से रामनगर तक छोटे वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। कार, बाइक व अन्य छोटे वाहन रामनगर के चौकाघाट से मरकामऊ, बदोसराय, सफदरगंज होते हुए अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर पहुंचेंगे और इसी रास्ते से जाएंगे। शहर के अंदर बड़े वाहन भी नहीं आ सकेंगे। माल लाने वाले ट्रक और अन्य वाहन भी रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक ही शहर में माल उतार अथवा चढ़ा सकेंगे। इसके लिए पहले से यातायात प्रभारी को सूचना देना अनिवार्य होगा। राहत की बात यह है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहनों को डायवर्जन से छूट दी गई है।

निकलने से पहले जान ले डायवर्जन प्लान एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि अगर लखनऊ, गोंडा, बहराइच की ओर यात्रा करने वालों के लिए सावन के हर शनिवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक नया डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए गंतव्य की तरफ निकलने से पहले यात्रियों को नया डायवर्जन प्लान जरूर जान लेना चाहिए ताकि कई किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाने की परेशानी से बचा जा सके। सुविधा के लिए पुलिस ने बैरियर लगाकर वैकल्पिक रास्ते तय किए हैं।नए डायवर्जन प्लान के तहत बड़े वाहन व बसे रविवार व सोमवार को बहराइच, गोंडा, बलरामपुर आदि की ओर से आने वाले बड़े वाहन बहराइच जिले के टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट से होकर सीतापुर के रास्ते लखनऊ जाएंगे। इसी प्रकार गोंडा या बहराइच की ओर जाने वाले भारी वाहन व बसें लखनऊ से ही सीतापुर होते हुए चहलारी घाट बहराइच की ओर निकलेंगे। इसमें गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, रूपईडीहा डिपो की 300 बसों का संचालन प्रतिदिन प्रभावित होंगा।

शहर में इन रास्तों से भारी वाहनों का प्रवेश बंद हिंद हॉस्पिटल, असैनी मोड़, हैदरगढ़ ओवरब्रिज, पल्हरी ओवरब्रिज और चौपुला से भारी वाहन बाराबंकी शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। देवा मार्ग पर एफसीआई गोदाम जाने वाले वाहन भी शहर होकर नहीं बल्कि देवा के मामा नहर पुल, माती चौकी और मटियारी होकर लखनऊ आवागमन करेंगे। इसी तरह मोहम्मदपुर खाला की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को रामनगर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। फूलपुर चौराहा पर पुलिस का बैरियर रहेगा। रामनगर जाने वाली बाराबंकी डिपो की बसें भी अयोध्या हाईवे के चौपुला, सफदरगंज, बदोसराय, टिकैतनगर होकर चलेंगी। जबकि लखनऊ से बाराबंकी आने वाली बसें असैनी मोड़ से बस स्टेशन तक पहुंचेगी। भीड़ बढ़ने पर बसों को हैदरगढ़ बाईपास और सतरिख नाका से डायवर्ट किया जाएगा।

Chandni Mishra
Chandni Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें