इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही, प्रत्येक विसर्जन स्थल पर पीए सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक सूचनाओं एवं दिशा-निर्देशों का समय से प्रसारण किया जा सके।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।