भिण्ड।विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन भिण्ड में परंपरागत रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ अस्त्र-शस्त्रों का पूजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ शस्त्र पूजन में भाग लिया।
विजयादशमी पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस की परंपरा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसुरक्षा के संकल्प की झलक देखने को मिली।