पण्डोखर धाम के संस्थापक एवं ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री दिनेश चंद्र जी दिल्ली से झाँसी होते हुए अल्प प्रवास पर बुधवार दोपहर पण्डोखर धाम पहुँचे।
यहाँ उन्होंने श्री हनुमान जी पण्डोखर सरकार के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात उन्होंने श्री गुरुशरण जी महाराज से दरबार में भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।