पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि आशिमा मॉल से बावड़िया गांव होते हुए सेज अपोलो अस्पताल के समीप नर्मदापुरम मार्ग को जोड़ने वाला प्रस्तावित फ्लाईओवर बनेगा।
जो क्षेत्र की आबादी के सुगम आवागमन के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध होगा।
राज्यमंत्री गौर ने होशंगाबाद मार्ग स्थित आशिमा मॉल फ्लाईओवर के निर्माण में हो रहे विलंब पर गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की।