ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
21 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

आशिमा मॉल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

आशिमा मॉल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
आशिमा मॉल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश — प्रशासन | City News 24

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि आशिमा मॉल से बावड़िया गांव होते हुए सेज अपोलो अस्पताल के समीप नर्मदापुरम मार्ग को जोड़ने वाला प्रस्तावित फ्लाईओवर बनेगा। जो क्षेत्र की आबादी के सुगम आवागमन के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध होगा। अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में गति लाएं तथा कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न करें।” यह निर्देश कृष्णा गौर ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय "समाधान" में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। राज्यमंत्री गौर ने होशंगाबाद मार्ग स्थित आशिमा मॉल फ्लाईओवर के निर्माण में हो रहे विलंब पर गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में यातायात के दबाव को कम करने और आमजन की सुविधा के उद्देश्य से इस परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि प्रस्तावित फ्लाईओवर की कुल लंबाई लगभग 1,183 मीटर होगी। इसमें 733 मीटर मुख्य ब्रिज स्ट्रक्चर तथा दोनों ओर लगभग 400 मीटर लंबी एप्रोच एवं सर्विस रोड का निर्माण शामिल है। इस सेतु की चौड़ाई 15.5 मीटर निर्धारित की गई है। यह फ्लाईओवर आशिमा मॉल के समीप से प्रारंभ होकर बावड़िया गांव को पार करते हुए सेज अपोलो अस्पताल के निकट नर्मदापुरम मुख्य मार्ग से जुड़ेगा। इसके निर्माण से संपूर्ण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और नागरिकों को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें