23 अक्टूबर को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक मतदान होगा।
बुधवार को डीएम व एसएसपी ने नगर पालिका परिषद, बदायूँ स्थित मतदेय स्थल एवं विकासखंड उझानी स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था समय से पहले पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।